झारखंड में बड़ा हादसा! डैम में गिरी कार, जज के दो अंगरक्षकों समेत तीन की मौत, एक लापता

Saturday, Nov 15, 2025-09:52 AM (IST)

Jharkhand Accident News: झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के बांध में गिर जाने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर हुई। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने  बताया कि कार में चार लोग सवार थे। हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं। एक अब भी लापता है।'' उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट कर पानी में गिर गया। उन्होंने बताया कि कार जमशेदपुर से आ रही थी तभी यह हादसा हुआ। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static