राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, दूसरे रास्ते से चली गई थी काफिले की गाड़ियां; 4 पुलिसकर्मी निलंबित
Saturday, Aug 02, 2025-02:12 PM (IST)

Jharkhand News: गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आई थीं। इस दौरान देवघर स्थित एम्स में राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई थी। इस पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।
प्रशासन ने राष्ट्रपति मुर्मू के सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने के मामले में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति के काफिले की कुछ गाड़ियां तय मार्ग के बजाय अन्य रास्ते पर डायवर्ट कर दी गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। देवघर एयरपोर्ट से निकलने पर राष्ट्रपति दूसरे रूट से गई और उनका काफिला अलग रूट पर चला गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार रात ही विशेष जांच टीम ने मामले की जांच की और रिपोर्ट सौंप दी।
जांच में लापरवाही सामने आने पर देवघर यातायात थाना के 2 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 4 सुरक्षाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।