झारखंड में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लालू प्रसाद यादव 6 हजार जुर्माने के साथ रिहा

6/8/2022 11:47:21 AM

 

रांचीः राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को आज पलामू जिला व्यवहार न्यायालय ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में छह हजार जुर्माना के साथ रिहा कर दिया।

यादव ने एसके मुंडा की अदालत में हाजिर हुए यहां उन्हें आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में 6000 रुपए जुर्माने के साथ रिहा कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 2009 में गढ़वा जिले के एक सभा में लालू यादव ने निर्धारित स्थल के अलावा अन्य स्थल पर हेलीकाप्टर उतरवा दिया था।

इससे अफरातफरी मच गई थी और इसको लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कोर्ट में हाजिर होने के लिए यादव झारखंड के डाल्टनगंज आए हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static