JMM की सरकार बाबा साहब अंबेडकर के सपनों की कर रही हत्या: लाल सिंह आर्य

Monday, Oct 07, 2024-05:21 PM (IST)

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी लगातार सभाएं कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश बीजेपी में भी लगातार बैठकों का दौर जारी है और बीते रविवार को इसी कड़ी में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भाजपा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत अनुसूचित जाति मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा राज्य कि मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार में दलित आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बहुत अत्याचार हो रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान मौजूदा हेमंत सोरेन की सरकार में नहीं हो रहा है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को चुनाव में किए वादे चुनाव तक याद रहते हैं। चुनाव के बाद वह सब भूल जाते हैं। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ यहां सरकार बनाएगी।

"इंडी गठबंधन झारखंड के चुनाव में भी झूठ बोलने का करेगी काम"
लाल सिंह आर्य ने पार्टी के प्रदेश प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार बाबा साहब अंबेडकर के सपनों की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री, इंडी गठबंधन के नेता संविधान की किताब दिखाते हुए हर सभा में बोलते थे कि मोदी जी और भाजपा को 400 सीट दे दी तो वे संविधान बदल देंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। आर्या ने कहा कि राहुल गांधी कहते थे कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन संविधान और आरक्षण की रक्षा करेगी। राहुल गांधी ने ऐसा कर दलित, आदिवासी, पिछड़ों को भड़काकर कुछ प्रतिशत वोट हासिल करने का काम कर लिया। वोट लेने के बाद जैसे ही वे अमेरिका गए, वहां उन्होंने पत्रकार से बातचीत में कहा कि अगर भारत में हम ताकत में आ गए तो आरक्षण खत्म कर देंगे। कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र है। लोकसभा चुनाव में वोट हासिल करने से पहले दूसरा चरित्र था और लोकसभा चुनाव के बाद उनका दूसरा चेहरा सामने आया। आर्या ने कहा कि आम जनता कहती है कि राहुल गांधी बड़ी झूठ की मशीन है। यह उन्होंने अपने चरित्र से भी सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन झारखंड के चुनाव में भी कहीं ना कहीं झूठ बोलने का काम करेगी। षड्यंत्र रचने का काम करेगी।

आर्या ने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने कहा कि हम पांच लाख नौजवानों को रोजगार देंगे, लेकिन 5 साल बीतने जा रहे हैं 1 लाख लोगों को भी उन्होंने रोजगार नहीं दिया। इसका मतलब है कि इंडी गठबंधन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा भी नौजवानों के वोट लेकर उनकी पीठ पर रोजगार मांगने के बाद लाठियां चलाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रतिपक्ष के नेता हैं। उन्हें झारखंड में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जिलों में आंदोलन करना पड़ता है, लेकिन झामुमो की सरकार प्रमाण पत्र नहीं बनाती है। ताकत के बल पर, सरकार के संरक्षण और डरा धमकाकर अनुसूचित जाति के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। गांव से मारकर भगाया भी जा रहा है। पिछले दिनों इस तरह की कई घटना प्रकाश में आई है। आर्या ने कहा कि सूरज प्रधान को जला दिया जाता है, लेकिन सरकार मौन रहती है। लोहरदगा में राम को चाहने वालों को सरेआम मार दिया जाता है। बच्चे बहनों की रामगढ़ में हत्या कर दी जाती है। भूख से मौत होने पर भी सरकार का कोई भी मंत्री अधिकारी वहां नहीं जाते हैं। सरकार संवेदनहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में जमीन पर कब्जा किया। बैलगाड़ी से लोग भागे। अमर बाउरी अपनी बात कहने दिल्ली एससी आयोग में गए हैं। मोर्चा के माध्यम से भी यह बात रखी गई थी। इसके बाद प्रशासन डरा और उनको वापस लाना पड़ा, लेकिन कहीं न कहीं बड़ा धर्म परिवर्तन उनके गांव में हुआ है। 5 साल में एक भी दलित मंत्री नहीं बनाना और भारतीय जनता पार्टी और मोर्चा जब इस बात को उठाते हैं आंदोलन करते हैं तो वोट हासिल करने के लिए तीन-चार महीने पहले दलित समाज के एक विधायक को चार-पांच महीने पहले एक दलित समाज का मंत्री बनाते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static