LJP की झारखंड इकाई ने चिराग के नेतृत्व में जताई आस्था, पंचायत चुनाव लड़ने का किया ऐलान
9/6/2021 10:12:51 AM

रांचीः/पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कीझारखंड इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था जताई है और राज्य में आगामी कुछ महीनों में होने वाले पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय लिया है। लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति की रांची स्थित तपोवन मंदिर के निकट पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश लोजपा अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने की, जबकि वर्चुअल माध्यम से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी संबोधित किया। उन्होंने राज्य में संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। लोजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश समिति तथा सभी प्रकोष्ठ और सभी जिलाध्यक्षों द्वारा चिराग पासवान में आस्था व्यक्त करते हुए इनके साथ चट्टान की तरह साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में सभी जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके अलावा राज्य सरकार की नियोजन नीति में हिन्दी, भोजपुरी, मैथली मगही भाषा को शामिल करने की मांग की गयी। पार्टी ने छात्रों को अविलंब छात्रवृति भुगतान देने का आग्रह किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, आईटी सेल के अभिषेक राय, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष उषा खलखो, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष बेलाल खान, राम सिंघासन शर्मा, कपिल पासवान, रामसेवक पासवान, जीपी सिंह, अनंत प्रताप देव, दिनेश सोनी, अनिल कुमार पासवान और अन्य जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022: इन उपायों से प्रसन्न हो मां गौरी करेंगी सुख-सुविधाओं में वृद्धि

Gupt Navratri 2022: इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें क्या है इसका महत्व

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,19,457 हुई