झारखंड पुलिस ने जब्त किया दो करोड़ रुपए का नशीला पदार्थ,1 तस्कर गिरफ्तार

9/19/2020 4:52:51 PM

चतराः झारखंड के चतरा जिले से पुलिस ने पिछले दो दिनों में 2 करोड़ रुपए कीमत का नशीला पदार्थ (alcoholic substance) जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार (Arrest) भी किया है।

पुलिस अधीक्षक रिषभ कुमार झा ने बताया कि बुधवार को सिमरिया के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बचनदेव कुजूर और सिमरिया थाना प्रभारी की टीम ने 41 किलोग्राम गीली और सूखी अफीम (Poppy) जब्त की। हालांकि, अभियान के दौरान अफीम तस्कर जगदीश कुमार मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि अफीम की कीमत करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है।

वहीं बृहस्पतिवार को चतरा शहर के लाइन मुहल्ले से बृहस्पतिवार को मोहम्मद फिरोज हसन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। उसकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। राज्य पुलिस ने दो दिन पहले भी झारखंड-बिहार के सीमावर्ती हंटरगंज थाना क्षेत्र से लगभग 61 लाख रुपए मूल्य की 12.30 किलोग्राम अफीम बरामद की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static