झारखंड में मनाई गई स्व. राम विलास पासवान की पांचवी पुण्यतिथि, उनके विचारों और कार्यों को किया गया याद

Thursday, Oct 09, 2025-11:54 AM (IST)

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म भूषण स्व. राम विलास पासवान की पांचवी पुण्यतिथि पर झारखंड में उनके विचारों और कार्यों को याद किया गया।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की झारखंड प्रदेश इकाई ने उनके पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय पासवान के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए उनके कार्यों को याद किया तथा उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 'क्षितिज मूक बधिर विद्यालय' (तपोवन मंदिर के समीप, निवारनपुर) पहुंचे, जहां विशेष बच्चों को प्रोत्साहन एवं सम्मान दिया गया। इस अवसर पर उन्हें स्वर्गीय राम विलास पासवान के जीवन, उनके मानवतावादी द्दष्टिकोण और समाजहित में किए गए कार्यों के बारे में बताया गया।

इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को 'बिहार फस्टर् , बिहारी फस्टर् के जन-आंदोलनात्मक नैरेटिव के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। साथ ही, पार्टी ने यह भी घोषणा की कि झारखंड प्रदेश इकाई घाटशिला उपचुनाव में एन.डी.ए. के प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देगी और गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी आदित्य विजय प्रधान, पारसनाथ राय, अभिषेक राय, उमेश तिवारी, ममता रंजन, हाफिजुल हसन, रतन पासवान, शिव जी, उत्तम राय,दिनेश सोनी, मनीषा देवी, संतोष पासवान, आनंद वर्मा, विजय कु॰,आनंद पांडे, सुरेंद्र राय, राजेश रंजन वर्मा, संजीत द्विवेदी, विकास राय, हरेराम जी, प्रतिज्ञा कुमार, तनिक, संदीप, भोला, मनीष और विजय समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static