Jharkhand News... हजारीबाग में पत्थर खदान का एक हिस्सा धंसने से 1 श्रमिक की मौत, 3 घायल

Friday, May 03, 2024-11:01 AM (IST)

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) के धाप गांव में बृहस्पतिवार को एक पत्थर खदान का एक हिस्सा धंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8 बजे उस समय हुई जब 4 श्रमिक खदान में मौजूद थे। एक अधिकारी ने बताया कि मजदूरों में से एक जय प्रकाश सिंह मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि चौपारण थाने के प्रभारी दीपक कुमार सिंह एक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static