वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आदिवासी हक की लड़ाई आज भी प्रेरणा

Friday, Dec 26, 2025-07:51 AM (IST)

Jharkhand News: रांची के जेल मोड़ स्थित अमर वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधायक कल्पना सोरेन के साथ माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अवसर था झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और वीर सपूत शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती का।

मुख्यमंत्री बोले- झारखंड आंदोलन के अमर नायक हैं शहीद निर्मल महतो

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन झारखंड के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य के आदिवासी-मूलवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले शहीद निर्मल महतो का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे झारखंड में लोग उन्हें श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं।

25 साल का झारखंड, वीर सपूतों की देन: हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य बने हुए अब 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं और यह ऐसे ही वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल महतो की भूमिका अमूल्य रही है। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाकर राज्य निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं शहीद निर्मल महतो

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जब शहीद निर्मल महतो ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब वे स्वयं युवा थे। आज झारखंड का नौजवान उन्हें अपना मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत मानता है। राज्य का एक-एक युवा उनके संघर्ष और बलिदान पर गर्व करता है। आने वाले समय में भी उनके विचारों को जीवित रखते हुए झारखंड आगे बढ़ता रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static