झारखंड ATS का आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 14 ठिकानों पर छापेमारी कर सात आतंकियों को किया गिरफ्तार

Thursday, Aug 22, 2024-03:40 PM (IST)

रांची:झारखंड एटीएस ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, एटीएस ने 14 ठिकानों पर छापेमारी कर 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आतंकवादी अलकायदा के इंडियन सबकॉन्टिनेंट के हैं।

जानकारी के मुताबिक, एटीएस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़ और गिरिडीह समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी की है। लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है।

बता दें कि ये सभी जिले आतंकियों के स्लीपर सेल को पनाह देते रहे हैं। यहां कई सालों से आतंकी अपनी गतिविधियों का रोड-मैप व साजिश की रूपरेखा तैयार करते रहे हैं। पिछले 13 साल के दौरान राज्य इन सभी सातों जिले से आतंकवादी संगठनों के 26 स्लीपर सेल गिरफ्तार हो चुके हैं। झारखंड एटीएस ने आधिकारिक तौर पर इन गिरफ्तारियों के बारे में खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों के पास से कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static