JAC द्वारा 12वीं के कॉमर्स-आर्ट्स के परिणाम घोषित, विद्यार्थियों के सफल होने पर CM ने शिक्षा मंत्री को दी बधाई

7/1/2022 12:14:32 PM

 

रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मुलाकात की।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री को शिक्षा मंत्री ने अवगत करवाया कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंटरमीडिएट के संकाय कॉमर्स एवं आर्ट्स 2022 परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं। राज्य गठन के बाद पहला ऐसा मौका है, जब इंटर के संकाय कॉमर्स में 92.75% एवं संकाय आट्र्स में 97.43% विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static