Jharkhand Mausam: रात में ही नहीं अब दोपहर को भी ठंड! दो स्वेटर और मफलर पहनकर बाहर निकल रहे झारखंड के लोग; शाम होते ही सड़कों पर पसर रहा सन्नाटा
Wednesday, Nov 26, 2025-04:23 PM (IST)
Jharkhand weather: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। ठंड का असर अब स्पष्ट रूप से महसूस होने लगा है। लगातार राज्य में न्यूनतम तापमान गिर रहा है जिससे दिन -प्रतिदिन कनकनी बढ़ रही है।
दो स्वेटर, मफलर और इनर पहनकर बाहर निकल रहे लोग
मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक अचानक गिर गया है। 24 घंटे में यह 8 डिग्री तक पहुंच गया है। गुमला में सबसे कम 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जहां एक स्वेटर पहनना मुश्किल था। वहीं, अब लोग दो स्वेटर, मफलर और इनर तक पहनकर बाहर निकल रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है जैसे कर्फ्यू लग गया हो। दोपहर में धूप सेकना इतना मुश्किल हो गया है क्योंकि, हवा में इतनी कंपकंपी है कि मानो कि हिमालय की ठंडी हवा सीधा शरीर को छू रही हो।
सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की जरूरत
जानकारों के अनुसार उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने से रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा है। ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में धुंध की तीव्रता और अधिक रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि बदलते तापमान के कारण लोगों से सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है। इधर, गुमला में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लगभग 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Jharkhand Weather Alert: ठंड से कांपेंगे झारखंड के लोग, IMD ने 7 जिलों में जारी की शीतलहर की चेतावनी

