पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता की मौत के लिए जांच समिति का गठन, रघुवर दास होंगे संयोजक
Friday, Jul 14, 2023-06:57 PM (IST)

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना लाठीचार्ज की घटना की तीव्र निंदा करते हुए इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। यह जांच समिति घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द सौंपेगी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को पटना में 13 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबरर्ता और पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु की जांच के लिए गठित कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल शर्मा और सुनीता दुग्गल को कमेटी में सदस्य बनाया गया है। कमेटी 15 जुलाई को क्षेत्र का दौरा कर मामले की जांच करेगी। दास आज शाम पटना के लिए रवाना हो गए हैं।