Indian Express Power List 2025: इंडियन एक्सप्रेस पावर लिस्ट में 40 वें नंबर पर CM हेमंत, पिछले साल मिला था 93वें स्थान

Saturday, Mar 29, 2025-01:12 PM (IST)

Indian Express Power List 2025: इंडियन एक्सप्रेस पावर लिस्ट 2025 (Indian Express Power List 2025) सामने आ चुकी है और इस लिस्ट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 वें स्थान पर हैं।

बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस के पावर लिस्ट में 100 सशक्त शख्सियत शामिल हैं। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 वें स्थान पर हैं। पिछले साल हेमंत सोरेन 93वें नंबर पर थे। हेमंत सोरेन के इस सूची में इस स्थान पर आने के पीछे का कारण है कि उन्होंने पिछले साल के आखिर में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाल कर इतिहास रच दिया। कथित भूमि घोटाले में 5 महीने जेल में बिताने के बावजूद वे चौथी बार मुख्यमंत्री बने। हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को मिले समर्थन ने उन्हें सत्ता में दूसरी बात बरकरार रखा।

वहीं, इस लिस्ट में सबसे पहले 2 नाम जो आगे आते हैं, उनमें अभिनेता से राजनेता बने हैं – आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण और तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक अध्यक्ष “थलपति” विजय हैं। नंबर 1 पर पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 97वें स्थान पर आए हैं। अमिताभ बच्चन पिछले साल की तरह 99वें स्थान पर रहें। वहीं इस लिस्ट में आलिया भट्ट 100 नंबर पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static