रांची में पिछले 24 घंटे में 6 लोगों को सांप ने काटा, सभी लोगों की हालत गंभीर

Thursday, Jul 25, 2024-05:22 PM (IST)

रांची: बारिश का मौसम चल रहा है और इसमें सांप के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं, झारखंड के रांची में 6 लोगों को सांप ने काट लिया है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर 6 लोगों को सांप ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान इन्हें सांप ने काट लिया। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में एडमिट किया गया है जहां इनकी स्थिति गंभीर हो गई है। वहीं, 6 लोगों को सांप के काटने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

सर्पदंश से पीड़ित लोगों में सदर थाना क्षेत्र के बेटहठ निवासी बिरिया कुजर के 23 वर्षीय पुत्र सिरस कुजूर, सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाठ निवासी एजाजुल अंसारी के 39 वर्षीय पुत्र अयाज अंसारी, सेन्हा थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी सतीश उरांव की पत्नी बिंदु उरांव, सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाठ डिपा टोली निवासी बिफई उरांव की 16 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी, बगड़ू थाना क्षेत्र के आर्या निवासी मुन्ना उरांव के 15 वर्षीय पुत्र प्रभात उराँव और भंडरा थाना क्षेत्र के कसपूर निवासी बालक राम उरांव के 22 वर्षीय पुत्र आशीष उरांव शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static