जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले हेमंत सोरेन- झारखंड में कृषि की असीम संभावनाएं

12/15/2020 2:40:58 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि राज्य में कृषि की असीम संभावनाओं मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, सोरेन ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य में खेती-कृषि की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश के कृषकों के कृषि उत्पादन क्षमता को बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन प्रणाली विकसित करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सिंचाई परियोजनाओं को एक तय समय-सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई से संबंधित उपयोगी परियोजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारें। जल संसाधन विभाग किसानों के हित और विकास से जुड़ा विभाग है। विभाग खेतों में ससमय पानी उपलब्ध कराने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static