यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन, हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर व्यक्त किया गहरा शोक
Monday, Oct 10, 2022-12:27 PM (IST)

रांचीः उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 8ः16 मिनट पर अंतिम सांस ली है। इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर से आहत हूँ। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया। सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले आदरणीय नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गए। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर से आहत हूँ। आज राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 10, 2022
सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए हमेशा जीने वाले आदरणीय नेताजी सभी को सेवा और समर्पण की ज्योत देकर चले गए। (1/2)
बता दें कि वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके फेफड़े और किडनी उनका साथ नहीं दे रहे थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया। उन्हें 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था और 1 अक्टूबर की रात को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। यहां पर एक डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा था।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार तथा सपा कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। (2/2)
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 10, 2022