पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर हेमंत सोरेन ने जताया दुख, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढाढ़स

4/5/2021 12:40:44 PM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया के निधन पर मेडिका अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस को घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
PunjabKesari

इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने विष्णु भैया के निधन पर गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया के असमय निधन हो जाने से जामताड़ा सहित पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। असीम व्यक्तित्व के धनी एवं जनता के दिलों में राज करने वाले विष्णु भैया के निधन से राजनीतिक जगत में एक शुन्यता छा गई है।
PunjabKesari

डॉ. उरांव ने कहा कि राजनीतिक जीवन में उनकी भरपाई नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया है तो राज्य से एक रहनुमा का अंत हो गया है, आने वाले दिनों में उनकी भरपाई मुश्किल है।परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुख की इस घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति मिले एवं उनकी आत्मा को असीम शांति। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने विष्णु भैया के निधन पर संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से जामताड़ा की जनता को एक गहरा धक्का लगा है। उरांव ने आगे कहा कि मृदुभाषी, मिलनसार, हंसमुख प्रवृत्ति के धनी विष्णु भैया हमेशा गरीबों एवं मजदूरों की आवाज थे, सदन के अंदर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर एवं मुखर रहते थे, राज्य ने कद्दावर नेतृत्व खो दिया है।
PunjabKesari
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी अपनी संवेदना प्रकट करते हुए विष्णु भैया को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है, उन्होंने कहा विष्णु भैया अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे। प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा विष्णु भैया की आकस्मिक निधन झारखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है,उनके किए गए कार्यों को जामताड़ा और राज्य की जनता हमेशा याद करती रहेगी, ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static