झारखंड में लागू होगा स्वास्थ्य गारंटी कार्ड, 1200 चिकित्सकों की होगी नियुक्ति; एंबुलेंस भी कराई जाएंगी उपलब्ध

Wednesday, Apr 08, 2026-03:23 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में जल्द ही 'स्वास्थ्य गारंटी कार्ड' लागू किया जाएगा। इसके तहत राज्य में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा, जिससे हर नागरिक को सुलभ और बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

"राज्य में 247 नई एडवांस एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएंगी"
मंत्री ने कहा कि कई देशों में पहले से ऐसी सुविधा है। माता-पिता अक्सर इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि अगर उनका बच्चा बीमार हो जाए तो उसका इलाज कैसे होगा। अब इस योजना से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह ऐलान विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया। उन्होंने बताया कि झारखंड ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) रैंकिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा, राज्य में 1200 स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी और 7500 एएनएम व जीएनएम नर्सों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, राज्य में 247 नई एडवांस एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने इस योजना को ऐतिहासिक बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static