आधा किलो मुर्गा बना दोस्तों के बीच झगड़े का कारण, चिकन को लेकर जिगरी यारों के बीच हुई चाकूबाजी

12/28/2022 5:24:29 PM

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में सिर्फ आधा किलो चिकन की वजह से 4 दोस्त एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए। चारों के बीज में चाकू चल पड़े, जिससे सभी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुर्गे को लेकर 4 दोस्तों में हुई चाकूबाजी
मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समसेरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक मनीष सिंह, प्रकाश सिंह, अकल सिंह और विनोद कुमार चारों दोस्त गांव के पास ही अंबोआ मेला घूमने गए थे। मेले से लौटते समय एक दोस्त अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीद लिया। इसके बाद मनीष और प्रकाश चाहते थे कि चिकन उनके घर पर बने और चारों दोस्त मिलकर खाएं, लेकिन विनोद चाहता था कि चिकन उसके घर पर पकाया जाए और वह इसे केवल अकल सिंह के साथ ही खाए।

पुलिस जांच में जुटी
इस बात पर चारों दोस्तों के बीच में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते चारों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोस्तों के बीच चाकूबाजी चलने लगी, जिससे 2 दोस्तों को मामूली तो 2 दोस्तों को गंभीर चोट आई है। हालांकि यह पता नहीं लग पाया है कि चाकू किसने पहले किस पर चलाया था। मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी है। वहीं, अकल सिंह और विनोद को मामूली चोट आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static