झारखंड में रांची के सेल सेटेलाईट टाउनशिप में भव्य दुर्गापूजा का उद्घाटन
Sunday, Oct 02, 2022-12:43 PM (IST)

रांचीः स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) इस साल अपनी स्थापना का स्वर्ण जयन्ती समारोह बड़ी धूम धाम से मना रहा है और संयोग से सेल की रांची स्थित इकाई ‘अनुसंधान एवं विकास केंद्र (आर.डी.सी.आई.एस) भी इस साल अपना पच्चासवां वर्षगांठ मना रहा है।
इस मौके पर रांची के सेल सेटेलाईट टाउनशिप में आज दुर्गापूजा महोत्सव 2022 का उद्घाटन मेकॉन के सीमडी सलिल कुमार ने किया। इसमें मेकॉन के व्यावसायिक निदेशक एस. के. वर्मा, आर.डी.सी.आई.एस. के कार्यपालक निदेशक निर्विक बनर्जी, एम.टी.आई. के कार्यपालक निदेशक संजीव कुमार एवं सेल सुरक्षा संगठन के कार्यपालक निदेशक आशीष चक्रवर्ती की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अलावा सेल रांची के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवार की अच्छी खासी उपस्थिति रही।
पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजय परीडा ने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस साल पूजा पंडाल को ‘आत्म-निर्भार भारत' के तहत ‘‘भारतीय लौह एवं इस्पात उद्योग'' के परिपेक्ष्य में संवारा गया है और दर्शनार्थियों को देश के नवीनतम इस्पात उत्पादों से अवगत कराया जाएगा। इसमें सेल के इस्पात संयंत्र जैसे बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर ने अपना-अपना प्रस्तुतीकरण किया है।
महाषष्ठी की इस संध्या पर विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमों शुरुआत गणेष वंदना के साथ की गई। जहां महिलाओं ने नृत्य द्वारा भक्ति का समां बांधाद्य वही छात्रों ने योग के माध्यम से विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर सबको अचंभित कर दिया। महासप्तमी को बच्चों के लिए क्रासवर्ड पजल, ड्राइंग प्रतियोगिता, महिलायों के लिए अल्पना रंगोली, कैंडिल लाइटिग एवं सभी के लिए शंखवादन, ओम चांटिंग, जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।