राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के निधन पर जताया शोक
Sunday, Dec 06, 2020-10:46 AM (IST)

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख और शोक प्रकट किया है।
मुर्मू ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि शर्मा से उनके व्यक्तिगत संबंध अत्यन्त प्रगाढ़ थे। उनका भारतीय पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक वार्ताकार के रूप शांति-व्यवस्था स्थापित करने में प्रभावी भूमिका का निर्वहन किया। राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।