राज्यपाल ने पद्मश्री प्रो. दिगम्बर हांसदा के निधन पर व्यक्त किया शोक

11/19/2020 6:44:53 PM

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री प्रो. दिगम्बर हांसदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुर्मू ने गुरूवार को कहा कि प्रो. हांसदा का साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान रहा है।

वे जनजातीय भाषाओं के उत्थान के प्रति सदा सजग रहते थे। उनकी गणना रांची विश्वविद्यालय के प्रख्यात अध्यापकों में होती है। उन्होंने कई पाठ्यपुस्तकों का देवनागरी से संथाली भाषाओं में अनुवाद करने का अहम कार्य किया। राज्य के लिये ये भी गौरव की बात है कि वे संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में संथाली भाषा के परीक्षक हुआ करते थे।

राज्यपाल ने कहा कि साहित्य अकादमी के सदस्य के रूप में कुशलतापूर्वक कार्य करने के लिए भी वे स्मरण में रहेंगे। ईश्वर उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और प्रद्मश्री प्रोफेसर दिगंबर हांसदा का गुरुवार को जमशेदपुर में निधन हो गया।

वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्वी सिंहभूम जिले के दोवापानी गांव में 16 अक्टूबर 1940 को जन्मे दिगंबर हांसदा का ट्राइबल और उनकी भाषा के उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static