राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डॉ निर्मल मिंज के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

5/6/2021 1:03:45 PM

रांचीः झारखंड की राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने थियोलॉजिकल कॉलेज के प्राचार्य व गोस्सनर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य रहे एनडब्ल्यूजीइएल चर्च के प्रथम बिशप डॉ निर्मल मिंज के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है।

राज्यपाल ने गुरुवार को कि मिंज का राज्य के क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और विकास में अहम भूमिका रही है। वे साहित्य के विकास के लिए सदा सक्रिय रहते थे। उन्होंने गोस्सनर कॉलेज के प्राचार्य के रुप में भी अपनी कार्यशैली से विशिष्ट पहचान बनाई।

राजपाल ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static