Gold Price Today: गहने खरीदने का सुनहरा मौका! खरीदारी से पहले चेक करें आज के सोना-चांदी की रेट लिस्ट

Friday, Mar 20, 2026-11:23 AM (IST)

Gold Price Today : अगर आप गहने बनवाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले सोने और चांदी के ताजा भाव जरूर जान लें। इन धातुओं की कीमतों में रोज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, ऐसे में बिना सही जानकारी के खरीदारी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

हालिया जानकारी के अनुसार, बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,43,250 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत घटकर 2,65,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, यानी इसमें करीब 10,000 रुपये की गिरावट आई है।

सोने के दाम में भी कमी

सोने की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। 22 कैरेट सोना, जो कल 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था, आज घटकर 1,43,250 रुपये हो गया है। यानी इसमें 2,850 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
इसी तरह 24 कैरेट सोना कल 1,53,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर 1,50,410 रुपये रह गया है। इसमें 3,000 रुपये की कमी आई है।

अन्य शहरों में सोने-चांदी के रेट

अन्य शहरों में भी कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

बोकारो में 22 कैरेट सोना 1,41,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो है।

जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,37,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,50,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी का भाव 2,30,920 रुपये प्रति किलो है।

देवघर में 22 कैरेट सोना 1,33,063 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,45,160 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। चांदी का भाव यहां भी 2,30,920 रुपये प्रति किलो है।

अलग-अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

क्यों कम हुए सोने के दाम?

.अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी
.मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद मुनाफावसूली
.डॉलर की मजबूती
.निवेशकों का अन्य विकल्पों की ओर झुकाव

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोने के गहने खरीदते समय उसकी शुद्धता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें, क्योंकि यही उसकी गुणवत्ता की आधिकारिक पहचान होती है। हॉलमार्क प्रमाणन के जरिए सोने की शुद्धता सुनिश्चित की जाती है। अलग-अलग कैरेट के लिए अलग-अलग हॉलमार्क चिन्ह होते हैं, जिन्हें समझकर ही खरीदारी करना बेहतर होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static