झारखंडः अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन, CM हेमंत ने जताया शोक
Sunday, Apr 25, 2021-03:21 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखं आंदोलनकारी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिलाध्यक्ष सामुएल गुड़िया के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सामुएल गुड़िया का शनिवार को निधन हो गया। 75 वर्षीय सामुएल हृदय रोग से ग्रसित थे।