रांची में शिबू सोरेन के आवास के पास गोलीबारी, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

1/28/2022 11:12:36 AM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में राजभवन तथा मुख्यमंत्री आवास से करीब एक किलोमीटर दूर झामुमो नेता शिबू सोरेन के आवास के पास गुरुवार को दिन में दो गिरोहों के बीच गोलीबारी में कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया जबकि उसके भाई सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने यहां बताया कि दोपहर में मोरहाबादी इलाके में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास के सामने दो स्कूटी पर सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हाल ही में जेल से रिहा कालू लामा, उसके भाई और एक अन्य सहयोगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद मे कालू की अस्पताल में मौत हो गई जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि कालू अपने भाई व परिजनों के साथ जा रहा था, उसी दौरान मोरहाबादी में 4 बदमाशों ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कालू लामा जेल में बंद होने के बाद भी लोगों से रंगदारी मांग रहा था। इसी कारण से जेल में रहने के बाद भी कालू लामा के खिलाफ लालपुर और बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static