Jharkhand News... लातेहार में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी घायल

Tuesday, Oct 08, 2024-02:04 PM (IST)

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में बीते सोमवार को नक्सलियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

घायलों कर्मियों की पहचान राम सिंह सुरीन और नरेंद्र पांडे के रूप में की गई है, जिन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें रांची के रिम्स स्थानांतरित कर दिया गया। यह घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बोखाखाड़ जंगल में सुबह करीब 6:30 बजे हुई। सदर थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि जंगल में 2 मकानों में झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के 15-20 सदस्य छिपे हुए हैं।

प्रमोद सिन्हा ने बताया कि इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक दल ने तलाशी अभियान संचालित किया। सिन्हा ने कहा, ‘‘जैसे ही पुलिस नजदीक पहुंची, जेजेएमपी सदस्यों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की और करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में करीब 200 गोलियां चलीं। घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग गए।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static