झारखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.9 तीव्रता

Tuesday, Aug 27, 2024-11:04 AM (IST)

पाकुड़: झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार को करीब 10.39 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका जैसे ही एहसास हुआ लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से भी किसी तरह की जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है।

पाकुड़ रहा  भूकंप का केंद्र 
लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भूकंप की जानकारी दी। झारखंड के देवघर, दुमका,  पाकुड़, संथाल परगना के कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 बताई जा रही है। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र पाकुड़ में ही था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

वहीं सबसे अधिक झटका देवघर में महसूस किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने जानकारी दी कि बहुत तेज आवाज के साथ धरती हिली। बता दें कि झटके इतने तेज थे कि घबराए लोग अपने घरों-बिल्डिंग से बाहर निकल आए थे। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static