गिरिडीह में डबल मर्डर, गला घोंटकर 2 महिलाओं की  हत्या....जंगल में फेंके दोनों शव ; वारदात से दहला इलाका

Tuesday, Sep 09, 2025-02:15 PM (IST)

Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है, जहां दो महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए गए। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के निमाडीह पंचायत के चरकी गांवा की है। मृतक महिलाओं की पहचान रिंकू देवी और सोनी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिलाएं चार दिनों से लापता थी। परिवार द्वारा बहुत खोजबीन करने पर भी उनका कुछ पता नहीं लग सका। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों महिलाओं को खोजने में जुट गई। वहीं सोमवार रात पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव जंगल से बरामद किए। 

पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने भी हत्या की बात कबूली है। साथ ही आरोपी ने बताया कि मृतिका सोनी देवी के साथ उसका प्रेम संबंध था। उसने ही दोनों महिलाओं की गला घोंट कर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार रात दोनों शव जंगल से बरामद कर लिए थे। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static