Diwali 2025: CM हेमंत ने झारखंड वासियों को दीपावली के पर्व की दी बधाई, की ये कामना
Monday, Oct 20, 2025-03:33 PM (IST)
Diwali 2025: आज देशभर में दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर तरफ दीपावली की धूम है। बाजारों में लोगों की भीड़ लगी हुई। सभी मिठाइयां, पटाखे आदि सामान खरीद रहे हैं। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों को दीपावली के त्यौहार की बधाई दी है।
सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "आप सभी को प्रकाश, समृद्धि और उत्साह के महापर्व दीपावली की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। दीपों की यह रोशनी आपके जीवन में सुख, शांति और संपन्नता लेकर आए। आप सभी का जीवन उज्जवल हो, आपका परिवार स्वस्थ और खुशहाल रहे, यही कामना करता हूं।"

