मुर्गे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, मौके से भागा युवक तो गांव के ही शख्स को बुरी तरह पीटा...अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Tuesday, Apr 07, 2026-05:26 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मुर्गा देने में हुई देरी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक निर्दोष सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

मुर्गे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। केल्हवा साप्ताहिक बाजार में एक छोटे से विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसमें एक सब्जी बेचने वाले की जान चली गई। मृतक की पहचान अब्दुल बारिक मियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल रोज की तरह बाजार में सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान एक युवक और मुर्गा बेचने वाले के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर वह युवक वहां से भाग गया।

मौके से भागा युवक तो गांव के ही शख्स को बुरी तरह पीटा
इसके बाद मुर्गा दुकानदार और उसके साथी उस युवक को खोजने लगे। इसी बीच उन्हें पता चला कि जिस युवक की तलाश वे कर रहे हैं, वह अब्दुल के ही गांव का रहने वाला है। बस इसी शक के आधार पर उन्होंने अब्दुल को घेर लिया और बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल अब्दुल को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एमएमसीएच रेफर किया गया और फिर रांची के रिम्स ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static