धनबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पिकअप वाहन से साढ़े 9 किलो गांजा जब्त; चालक फरार

Monday, Jul 22, 2024-12:53 PM (IST)

धनबाद: झारखंड में मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। इस बात का खुलासा बीते रविवार को हुआ जब धनबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े 9 किलो गांजा लदी एक पिकअप वाहन को किया जब्त कर लिया है।

प्रेसवार्ता करके घटना की जानकारी दी गई
तीसरा थाना में सिन्दरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत ने प्रेसवार्ता करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस को गांजा की बड़ी खेप आने की सूचना पहले ही मिल चुकी थी। बलिवापुर से झरिया की ओर से एक पिकअप वाहन सं•- JH10-AV-0728 से तस्कर द्वारा कुछ अवैध गांजा तस्करी करने के लिए झरिया की ओर जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस वरीय अधिकारी के निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित की गई।

पुलिस को देखते ही चालक वाहन फरार
एसडीपीओ ने कहा कि तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार व घनुडीह ओपी के अधिकारी चूमना उरांव दोनों ने मिलकर सघन वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। चालक सीट के बगल में एक झोले में 9 पैकेट में गांजा रखा हुआ मिला। पुलिस गांजा सहित पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आई। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख से अधिक बताई जा रही है। चालक व मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static