VIDEO: देवघर: बाबा मंदिर व पार्वती मंदिर के शिखरों से उतारे गए ‘पंचशूल’, जानें क्या है मान्यता ?
Friday, Feb 17, 2023-05:48 PM (IST)
देवघर: देवों की नगरी देवघर को परंपराओं की नगरी कहा जाता है। यहां की परंपरा विश्व में सबसे अनोखी है और महाशिवरात्रि के मौके पर यहां पर एक अलग सबसे अनूठी खास परंपरा देखने को मिलती है। विश्व में एकमात्र शिवालय बाबा मंदिर है जहां पर बाबा भोले सहित सभी मंदिर के शीर्ष पर पंचशूल विराजमान है। बाकी सभी शिवालयों के शीर्ष पर त्रिशूल होता है।

