VIDEO: वादे हुए हवा-हवाई- ‘Operation Sindoor’ के शहीद की पत्नी ने सुनाई बदहाली की दास्तां
Saturday, May 16, 2026-03:43 PM (IST)
Jharkhand News: देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों को हर भारतीय दिल से नमन करते हैं, लेकिन सवाल तब उठता है जब शहादत के बाद उनका परिवार सिस्टम की बेरुखी का शिकार हो जाता है। ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीद रामबाबू सिंह की पत्नी अंजलि अपनी 8 महीने की बच्ची के साथ बदहाली में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। धनबाद की बेटी और बिहार की बहू अंजलि सरकार से इंसाफ की गुहार लगाते लगाते थक चुकी हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए रामबाबू सिंह की शहादत को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन उनकी पत्नी अंजलि का संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है...

