दीपक प्रकाश ने सीताराम रवि के निधन पर जताया शोक, कहा- हमने अपने संघर्ष के साथी को खो दिया

Tuesday, May 21, 2024-02:09 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शोक जताया है।

दीपक प्रकाश ने सोमवार को सीताराम राम के आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि वे परिवार के इस दुख के घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। प्रकाश ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के आकस्मिक निधन की सूचना से मुझे अत्यंत दु:ख एवं पीड़ा पहुंची है। 

सीताराम रवि भाजपा के संघर्ष के साथी रहे थे। उनके साथ मिलकर हमने भाजपा द्वारा आयोजित कई आंदोलनों को सफल बनाया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static