दीपक प्रकाश ने रांची नगर अध्यक्ष रहे जगत वर्मा के निधन पर व्यक्त किया शोक

6/8/2022 8:06:11 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी के स्थापना वर्ष 1980 में रांची नगर के पहले अध्यक्ष रहे जगत वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है एवं उनके निधन को पार्टी के लिए अपुरणीय क्षति बताया है।

शोक व्यक्त करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं ने नीव के पत्थर की तरह पार्टी को खड़ा किया जिनके परिश्रम से ही पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने कहा है कि स्थापना काल से पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष से ही पार्टी आगे बढी है इसलिये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 1980 में पार्टी के स्थापना के समय जगत वर्मा राँची नगर के पहले अध्यक्ष बनाये गये थे जिनका कल89 वर्ष में निधन हो गया।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रो आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, सांसद संजय सेठ, विधायक सी पी सिंह, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, प्रदीप सिन्हा, डॉ सूर्यमणि सिंह, लाल राजेंद्रनाथ शाहदेव, निर्भय सिंह आदि शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static