झारखंड में कोरोना का विस्फोट, एक दिन में मिले 156 नए संक्रमित मरीज

7/11/2020 10:50:45 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में शुक्रवार को वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के 156 नए संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3518 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से यहां देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों के सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 3899 स्वाब सैंपल की जांच में 156 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, चतरा से 14, धनबाद में आठ, दुमका में एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

वहीं इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम में 21, गढ़वा में आठ, गिरीडीह में तीन, गोड्डा में एक, हजारीबाग में 13, कोडरमा में पांच, लातेहार में दो, लोहरदगा में14, पाकुड़ में 17, पलामू में तीन, रामगढ़ में दो, रांची में 25, साहेबगंज में पांच और पश्चिमी सिंहभूम में 14 पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static