कर्नाटक में कांग्रेस की जीत BJP के तोड़फोड़ कर सरकार बनाने का नतीजा हैं: के एन त्रिपाठी

5/13/2023 5:27:09 PM

रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएन त्रिपाठी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड बहुमत जनता जनार्दन का पार्टी के प्रति विश्वास की झलक हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: सांसद ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की दुमका में रेल सुविधा में विस्तार की मांग
ये भी पढ़ें- कातिल मंगेतर... युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति को उतारा मौत के घाट, इसी महीने होने वाली थी शादी


त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी के किसी भी कीमत पर तोड़कर के सरकार बनाने से जनता ऊब गई थी और जनता का यह जवाब उसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव मध्यप्रदेश में भी कर्नाटक की तरह पार्टी तोड़कर सरकार बनाने का जवाब मध्यप्रदेश की जनता देगी। त्रिपाठी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की बात मानी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता बजरंगबली व बजरंग दल का अंतर बीजेपी को बताया हैं।

ये भी पढ़ें- CM हेमंत ने रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन, बोले- यह अस्पताल राज्य के लिए माइलस्टोन
ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS छवि रंजन की बढ़ी मुश्किलें, ED की अदालत ने 4 दिन और बढ़ाई रिमांड


बता दें कि कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है। वहीं, कर्नाटक में सीएम पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मुख्यमंत्री के नाम पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static