झारखंड में Congress की ''जय भारत सत्याग्रह यात्रा'' हुई समाप्त, 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Monday, Apr 17, 2023-10:56 AM (IST)

रांची: कांग्रेस की झारखंड इकाई की राज्यव्यापी 'जय भारत सत्याग्रह यात्रा' बीते रविवार को रांची में संपन्न हुई। कांग्रेस ने इस यात्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ‘गलत नीतियों' को उजागर करने तथा 2024 में इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। कांग्रेस ने कहा कि 4 अप्रैल से शुरू हुई 13 दिवसीय इस यात्रा का उद्देश्य देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

PunjabKesari

30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में लिया भाग 
कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, ‘‘हमने लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के लक्ष्य के साथ पदयात्रा शुरू की थी, लेकिन हमने इसे 3,700 किलोमीटर की दूरी तय करके आज समाप्त कर दिया।'' इस यात्रा में राज्य के सभी 24 जिलों के 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

PunjabKesari

अविनाश पांडे ने रांची के पुराना विधानसभा मैदान में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि केंद्र सरकार ‘तानाशाही' चला रही है। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ नोटबंदी के नाम पर केंद्र सरकार ने लोगों को अपना पैसा बैंकों में जमा करने के लिए मजबूर किया और बाद में वही पैसा पूंजीपतियों को कर्ज के रूप में दे दिया गया। कई पूंजीपति देश या विदेश में कोई उद्योग स्थापित किए बिना लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर भाग गए।''

PunjabKesari

पांडे ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर लगाया आरोप
पांडे ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आवाज को दबाने की साजिश रची क्योंकि वह महंगाई, नौकरी के अवसरों की कमी और सरकारी प्रतिष्ठानों के निजीकरण जैसे मुद्दों पर आम जनता की आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें केंद्र की इस अलोकतांत्रिक सरकार के बारे में लोगों को जागरूक करना है और 2024 के चुनाव में इसे उखाड़ फेंकना है। ''कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दावा किया कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, नफरत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static