Jharkhand Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?

Friday, Oct 25, 2024-09:06 AM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस पार्टी ने पाकुड़ से निशात आलम को टिकट दिया है। निशात आलम कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की पत्नी हैं। कांग्रेस ने बरही से अरुण साहू को प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। डाल्टेनगंज से केएन त्रिपाठी को पार्टी ने टिकट दिया है। कांके से सुरेश कुमार बैठा को उम्मीदवार बनाया गया है पांकी से लाल सूरज को चुनावी रण में उतारा  गया है।  विश्रामपुर से सुधीर कुमार चंद्रवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है। छतरपुर से राधा कृष्ण किशोर को उम्मीदवार बनाया गया है।

PunjabKesari


बता दें कि इससे पहले पार्टी ने सोमवार रात को 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। राज्य की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।  वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं  जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static