हेमंत सोरेन बोले- झारखंड का विकास करना उनकी सरकार का एकमात्र लक्ष्य

4/10/2021 5:44:42 PM

 

देवघरः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र लक्ष्य राज्य का सर्वांगीण विकास है। हेमंत ने मधुपुर उप चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी हफीजुल हसन के समर्थन जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उप चुनाव में साल 2019 के इतिहास को दोहराया जायेगा।

उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 19 वर्षो के बाद राज्य में मजबूत गठबंधन की सरकार बनी है जिसका एकमात्र लक्ष्य राज्य का विकास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार सत्ता में आने के बाद कई अहम फैसले लिए हैं। किसानों का कर्ज माफ किया गया है।

पिछली सरकार ने 11 लाख लोगों का राशन कार्ड रद्द कर दिया। लेकिन हमारी सरकार 15 लाख नये ग्रीन कार्ड बनाकर लोगों का दिया ताकि कोई भी कार्ड से वंचित न रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static