CM हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई, बोले- यह पावन पर्व सभी के जीवन में लाए खुशियां
Wednesday, Aug 30, 2023-11:04 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 30, 2023
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ। #राखी pic.twitter.com/2qBxVGp7cm
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट संदेश में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।
बता दें कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है। हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके लंबे जीवन की कामना करती हैं।