CM हेमंत ने ने मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा से की मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

4/6/2023 11:20:57 AM

रांची: झारखंड के रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में बीते बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात हुई। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई।

PunjabKesari

इस दौरान अन्य अधिकारी थे उपस्थित 
इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के आधारभूत संरचना तथा मानव बल की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया एवं समय सभी बिंदुओं का सर्वसम्मत समाधान करने के निमित्त प्रयास पर बल दिया गया।

PunjabKesari

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री वंदना डाडेल, प्रधान सचिव वित्त अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव विधि नलिन कुमार, रजिस्ट्रार जनरल झारखंड उच्च न्यायालय मोहम्मद शाकिर, महाधिवक्ता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार, कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

PunjabKesari

CM ने दी जानकारी
वहीं, सीएम हेमंत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। सीएम ने लिखा कि आज राजकीय अतिथिशाला में झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजय कुमार मिश्रा जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान नवनिर्मित झारखण्ड उच्च न्यायालय के आधारभूत संरचनाओं समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

 


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static