CM Hemant ने असरानी के निधन पर जताया शोक, शोले के ''जेलर'' ने 84 की उम्र में कहा अलविदा
Tuesday, Oct 21, 2025-02:29 PM (IST)
Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। असरानी का सोमवार को मुंबई में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
CM Hemant ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,"भारतीय फिल्म के जाने माने अभिनयकर्ता असरानी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। मरांगबुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करता हूँ।"
राज्यपाल ने भी असरानी के निधन पर जताया शोक
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकप्रिय अभिनेता गोवर्धन असरानी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट हास्य और सशक्त अभिनय से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शोकसंतप्त परिवारजनों एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ॐ शांति।

