केन्द्रीय बजट पर CM हेमंत ने जताई निराशा, कहा- झारखंड देश के खजाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन.....
Monday, Feb 03, 2025-09:10 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य अपने खनिज संसाधनों के जरिये देश के खजाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन केंद्रीय बजट में राज्य और इसकी जनजातीय आबादी के लिए कुछ भी नहीं है।
"बजट में हमारे आदिवासी लोगों के लिए कुछ भी नहीं"
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे थे। इस दौरान यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह झारखंड के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड अपने खनिज संसाधनों के जरिये देश के खजाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन बजट में इस राज्य के लिए कुछ भी नहीं है। हमारे आदिवासी लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।''
करोेड़ों रूपए की योजनाओं का किया शिलान्यास
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 315.28 करोड़ रुपये की लागत वाली 178 परियोजनाओं का शिलान्यास और 96.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 68 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम अब एक ऐसी प्रणाली विकसित कर रहे हैं, जिसके तहत ब्लॉक और जिला अधिकारी ग्रामीण लोगों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।'