तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी को 'द्रोणाचार्य' पुरस्कार मिलने पर CM हेमंत ने दी बधाई

8/30/2020 11:41:10 AM

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का सबसे प्रतिष्ठित गुरु सम्मान झारखंड के प्रशिक्षक को मिलने से पूरा राज्य गौरवान्वित हुआ है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि, तीरंदाजी के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान आने वाले दिनों में भी वर्तमान एवं भावी खिलाड़ियों को मिलता रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static