हेमंत सोरेन ने रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक पवन मारू के निधन पर व्यक्त किया शोक

11/6/2021 6:05:45 PM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक पवन मारू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की है।

इस बीच मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक मारू के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static