गिरिडीह में भाजपा के परिवर्तन रथ ने किया भ्रमण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय ने हेमंत सरकार पर किया कड़ा प्रहार

Monday, Sep 23, 2024-10:31 AM (IST)

गिरिडीह: भाजपा का परिवर्तन रथ गिरिडीह जिला के राजधनवार, बगोदर, डुमरी तथा गिरिडीह विधान सभा सहित चार विधान सभा के अलग अलग क्षेत्रो में भ्रमण किया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर रथ का स्वागत हुए जुलुस के शक्ल में आगे बढ़ते गए तथा चौक चोराहो में नुकड्ड सभा का आयोजन करते हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा गया। वहीं गिरिडीह में भाजपा का परिवर्तन रथ का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय कर रहे थे जहाँ उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की दौर प्रारंभ हो गया है जिसको लेकर यह परिवर्तन रथ निकाला गया है।

'झारखंड को भाजपा ने ही अलग राज्य का दर्जा दिलाया"
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड को भाजपा ने ही अलग राज्य का दर्जा दिलाया था। लेकिन 2019 में ऐसी सरकार बनी जिसमें उन्होंने के जेएमएम कांग्रेस राजद और माले को सांप नेवले और बिच्छू चूहे का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी मिलकर झारखंड को लूटने में लगे हुए हैं। रविंद्र राय ने भाजपा को झारखंड के निर्माता पार्टी होने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बेईमानों का राज है। झारखंड जल रहा है अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी झारखंड को बनाया है और झारखंड को बचाने का काम भी भाजपा ही करेगी।

"डेढ़ दर्जन अभ्यर्थी उत्पाद विभाग के दौड़ में अपने प्राण की बलिदानी दे दिए"
रविंद्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि आज डेढ़ दर्जन अभ्यर्थी उत्पाद विभाग के दौड़ में अपने प्राण की बलिदानी दे दिए हैं अगर राज्य सरकार यही वैकेंसी 6 महीने पहले निकालती तो प्रैक्टिस करने के कारण किसी भी अभ्यर्थी की जान नहीं जाती। साथ ही उन्होंने परिवर्तन रथ के माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार झारखंड में बनने का दावा किया है। वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के लोग शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static