"BJP झारखंड की असली बीमारी है", डॉ. इरफान अंसारी बोले- इन लोगों ने हमारे बच्चों के जेहन में जहर घोला

Monday, Sep 08, 2025-03:38 PM (IST)

रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा झारखंड की असली बीमारी है और ये लोग जनता के हक, शिक्षा और स्वास्थ्य के दुश्मन बनकर खड़े हैं।

डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा न सिर्फ राज्य की प्रगति में बाधक है, बल्कि घुसपैठियों और बांग्लादेशियों से मिलीभगत कर हमारे समाज को अंदर से खोखला कर रही है। भाजपा ने झारखंडी अस्मिता को चोट पहुंचाई। डॉ. अंसारी ने कहा कि भाजपा ने हमारे बच्चों के जेहन में जहर घोला। भाजपा ने समाज को बांटकर हमारा मोरल डाउन करने का काम किया, लेकिन मैं साफ कहता हूं कि अब झारखंड भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला। उनकी झूठी राजनीति और साजिशों का अंत होना तय है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने की है। मैं लगातार मेहनत कर रहा हूं ताकि हर झारखंडवासी को बेहतर इलाज और अच्छी शिक्षा मिले। यही असली विकास है, यही झारखंड का भविष्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static